17 interesting facts about MS Dhoni in Hindi

MS Dhoni भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रह चुके हैं एम एस धोनी भारतीय टीम के विकेटकीपर बैट्समैन थे और फिलहाल अभी IPL में चेन्नई सुपर किंग टीम कप्तान है। आज हम एम एस धोनी के बारे में कुछ जानकारी और कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट जान लेते हैं।

1. एम एस धोनी का पूरा नाम है महेंद्र सिंह धोनी उनका जन्म हुआ था 7 जुलाई 1981 में रांची झारखंड में जो कि पहले बिहार में हुआ करता था इनको माही और कैप्टन कूल भी कहते हैं।

2. एम एस धोनी ने अपना पहले वनडे मैच 23 December 2004 मे बांग्लादेश के खिलाफ खेला था m.s. धोनी ने अपना पहला टेस्ट मैच 2 दिसंबर 2005 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था और अपना पहला T20 मैच 1 दिसंबर 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था।

3. MS Dhoni अपने पहले ही वनडे मैच में शून्य पर रन आउट हो गए थे।

4. MS dhoni क्रिकेट में आने से पहले TTE यानि Train Ticket Examiner का काम करते थे। 2001 से लेकर 2003 तक ms dhoni ने ये सरकारी job भी की है।

5. MS Dhoni को Indian Army में Honorary rank of Lieutenant Colonel (लेफ्टिनेंट कर्नल) मिला हुआ है।

6. अपने high school के time में MS Dhoni अपनी High school Football team के गोलकीपर थे।

MS Dhoni Records

7. MS Dhoni एकमात्र ऐसे भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने ICC की तीनों चैंपियनशिप जीती हैं जैसे T20 international world cup, 50-50 one day international world cup और champions trophy।

8. एम एस धोनी के पास vintage motorcycle और Superbikes की collection है।

9. MS Dhoni की life पर एक movie भी बनी है जिसका नाम है MS Dhoni: The Untold Story। 30 सितंबर 2016 को ये movie रिलीज हुई थी। इसमें सुशांत सिंह राजपूत ने अहम किरदार निभाया था जिनकी मृत्यु हो चुकी हैं।

10. MS Dhoni की मुलाकात उनकी पत्नी साक्षी धोनी से कोलकाता में एक India vs Pakistan match के दौरान हुई थी।

Dhoni facts in hindi

11. MS Dhoni एकमात्र ऐसे भारतीय कप्तान हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड में 33 साल के बाद टेस्ट मैच जीता था।

12. MS Dhoni एकमात्र ऐसे भारतीय विकेटकीपर हैं जहां ने टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम की कप्तानी की है।

13. एम एस धोनी के नाम सबसे fast stumping का रिकॉर्ड है।

14. अपनी Retirement से पहले MS Dhoni ने हर T20 World Cup में भारतीय टीम को as a captain represent किया है।

15. एम एस धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 2021 तक 9 बार IPL Final फाइनल खेला है और 3 बार IPL Final जीता है।

16. MS Dhoni पहले ऐसे भारतीय wicket keeper हैं जिन्होंने टेस्ट मैच में 4000 रन बनाए हैं।

MS Dhoni Awards

17. MS Dhoni को Major Dhyanchand Khel Ratan award, Padma Shri और Padma Bhushan award से सम्मानित किया जा चुका है।

उम्मीद है आपको एम एस धोनी से जुड़े 17 interesting facts about MS Dhoni in Hindi और जानकारी पसंद आई होगी।

धन्यवाद

4 thoughts on “17 interesting facts about MS Dhoni in Hindi”

Leave a Comment